क्या आप विश्व गुरु भारत के बारे में ये अद्भुत वास्तविकताएं जानते है? : Lets Know Some Amazing Facts About The Great India

क्या आप विश्व गुरु भारत के बारे में ये अद्भुत वास्तविकताएं जानते है? : Lets Know Some Amazing Facts About The Great India
जय हिन्द

The Great Grand India : Mind Blowing Facts

यदि आप एक भारतीय है तो इस पोस्ट को पढ़कर आप सबको गर्व की अनुभूति होगी की अपना देश भारत कितना महान था है और रहेगा, परन्तु कुछ ऐसे घृणित तथा मुर्ख लोग है जो अपने देश में रहकर भी भारत देश की बदनामी करने में कोई कोताही नहीं बरतते,  ऐसे घटिया लोगों के मुँह पर एक जोरदार तमाचा के समान है ये आलेख। 

आइये पढ़ते है और जानते है इस महान देश के बारें में कुछ अद्भुत वास्तविकताएं : -

हम कह सकते है की दूसरे किसी भी देश से अच्छी संस्कृति और संस्कार है, भावनात्मक गठजोड़ है, इतने धर्म-मज़हब होने के बावजूद अच्छी भाईचारा है,  प्यार है, लड़ाई है इसके बावज़ूद भी हम सब इंडियंस ख़ुशी से रहते है। ये एक ऐसा देश है जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है,  दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल है, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है और दुनिया का सबसे शाकाहारी देश है इसके अलावा भी बहुत कुछ हैं. तो आइये एक नज़र डालते है इसपर-

  • भारत ने अपने 10 हजार साल के इतिहास में किसी देश पर पहले हमला नही किया, जबकि यह हथियारों का सबसे बड़ा आयातक है।
  • भारत में लगने वाले कुम्भ के मेले में 10 करोड़ से अधिक लोग आए थे, जो एक जगह एकत्रित हुई आज तक की सबसे अधिक जनसंख्या है। यह भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अंतरिक्ष से भी दिखाई देती थी।
  • भारतीय रेल, कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से संसार की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें लगभग 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते है, जो कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है।
  • अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मासे जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूछा कि    अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो उन्होंने उत्तर दिया था- सारे जहाँ से अच्छा "
  • भारत अकेला ऐसा देश है जहाँ किसी भी चीज पर उसका अधिकतम खुदरा मूल्य  (MRP)  लिखा होता है।
  •  भारत के केरल राज्य के कोडिन्ही गांव में दो हजार घरों में दो सौ से ज्यादा जुड़वां बच्चे है। वैज्ञानिकों को भी इसका कारण नही पता।
  • भारत में 100 शादियों में से सिर्फ 1 का ही तलाक होता है, जो दुनिया में सबसे कम है।
  • श्रीकांत जिचकारभारत के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति है। इनके पास IAS, IPS, वकील, डॉक्टर समेत 20 डिग्री थी, 25 साल की उम्र में ये विधायक भी बने। 2004 में इनका देहांत हो गया।
  • दुनिया का सबसे ऊंचा पुल ‘The Baily Bridge’ भारत के लद्दाख में स्थित है।
  •  तमिलनाडु के तंजौर में स्थित बृहदेश्वर मंदिरदुनिया का पहला ऐसा मंदिर है जो पूरी तरह से ग्रेनाइट से बना हुआ है। इसका निर्माण 11वीं सदी की शुरूआत में चोल शासक प्रथम राजराज चोलने करवाया था। इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर भी घोषित किया है।
  • दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा Post office भारत में है। 1,54,882 Post Office.
  • दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश के चैलमें है।
  • 1896 तक केवल भारत ही हीरे (Diamonds) का एकमात्र स्त्रोत था और आज भी दुनिया में बिकने वाले हर 12 में से 11 हीरे भारत में काटे और पॉलिश किए जाते है।
  • विदेशियों के लिए Indian Currency  भारत से बाहर ले जाना कानूनन जुर्म है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भारत के मिजोरम में है रहता है जो इकट्ठा रहता है,  इस परिवार में 34 पत्नियाँ, 94 बच्चे,  14 बहुएँ,  33 पोतो समेत 180 लोग रहते है।
  • भारत के गुजरात के गिर के जंगलों में हर बार एक अकेले व्यक्ति महंत भारतदास दर्शनदासके लिए पोलिंग बूथ लगाया जाता है क्योंकि चुनावी नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति वोट डालने के लिए 2 km से दूर नही जा सकता।
  • भारत का पहला रॉकेट इतना छोटा और हल्का था कि इसे केरल के तिरुवनंतपुरम के थुंबा लांचिग स्टेशनतक साइकिल पर ले जाया गया था।
  • दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भारत के यूपी के लखनऊ में है। इस स्कूल का नाम है सिटी मोंटेसरी स्कूलइस स्कूल में हर साल 40 से 50 हजार बच्चे एडमिशन लेते है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री भारत की है, दूसरे नंबर पर नाइजीरिया और तीसरे पर अमेरिका है।
  • दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक  वाराणसीभारत में है जो अभी भी आस्तित्व में है। इसे काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। 500 B.C में यहाँ भगवान बुद्ध ने आगमन किया था।
  • दुनिया में इस समय सबसे अधिक बारिश वाला स्थान भारत के मेघालय में स्थित मॉसिनरामनामक गांव है। चेरापूंजी से 15 किलोमीटर दूर इस गांव में हर साल औसतन 11,872 mm बारिश होती है, जिसकी वजह से यह धरती का सबसे नम स्थान भी है। लेकिन गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, किसी एक साल में आज तक की सबसे अधिक बारिश मेघालय के ही चेरापूंजी में दर्ज की गई है।
  • अभी तक हुए कबड्डी के सभी लगतार 3 वर्ल्ड कप भारत ने जीते है।
  • दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय हर साल 1 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर कमाते हैं जिसमें से 30 हजार करोड़ बचाकर वे भारत भेज देते हैं।
  • भारत में ना तो आज तक ओलंपिक खेल हुए है और ना ही 2050 तक होगे।
  • इंदिरा गांधी भारत की प्रथम और अकेली महिला प्रधानमंत्री थी।
  • दुनिया का लगभग 13% सोना  भारतीय महिलाओं के पास है। ये सोना America, Switzerland और Germany जैसे देशों के कुल सोने से काफी ज्यादा है।
  • भारत के महाराष्ट्र में एक खारे पानी की झील है जिसका नाम है- लोनार झील। खास बात ये है कि इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने से हुआ था।
  • भारत में प्रत्येक दिन 4700 से ज़्यादा अखबार, 300 से ज़्यादा भाषाओं में छापी जती है।
  • हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल नही है, इसका खुलासा एक 10 साल की लड़की द्वारा लगाई गई RTI में हुआ है। भारत के खेल मंत्रालय का जवाब था कि भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नही है।
  • सफेद बाघ केवल भारत में पाए जाते है।
  • वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के मामले में भारत 3 नंबर पर है। पहले दो पर अमेरिका और इंगलैंड है।
  •  इंडिया दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर यान भेज दिया था।
  • जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी भारत के गुजरात के जामनगर में है। यह रिफाइनरी हर रोज 12 लाख बैरल तेल को रिफाइन करती है। इस पर रिलाइंस कंपनी का अधिकार है।
  • भारत की सभ्यता और संस्कृति दुनिया में सबसे पुरानी है।
  • भारत अपने आप में एक Mini World है क्योंकि दुनिया में सबसे ज्यादा धर्म (Religion) भारत में Follow किये जाते है और यहाँ तरह तरह भाषाएँ बोली जाती है, भारत में एक कहावत है "कोस-कोस पर बदले पानी और तीन कोस पर वाणी" वैसे भारत में 22 प्रमुख भाषाएँ हैं जिनकी अपनी लिपि (Script) भी है, भारत में आपको विभिन्न प्रकार के लोग भी देखने को मिल जायेंगे कही रंग से कोई काला, कोई सांवला तो कोई गोरा होगा फिर भी यहाँ कोई रंगभेद नहीं है।  


क्यों आपसभी को गर्व हुआ या नहीं कमेंट में जरूर बताएँ और ऐसे ही अद्भुत कुछ ज्ञान व वास्तविकताएं आपके समक्ष मैं लाता रहूँगा।

 

।।भारत माता की जय।।


Also Read: Every Patriot Indian Should Know About India's Population Hike - भारत की आबादी

Comments

Popular posts from this blog

केतकी के फूल से शिव जी की पूजा क्यों नहीं होती- Shiv Puran

कोरोना : कोरोना संक्रमण से बचने हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा अपने घर पर बनाएं और कोरोना से लड़ने वाली प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। (Make ayurvedic kadhas at your home to avoid the corona infection and increase the resistance to fight corona)

कोरोना वायरस (Covid-19) से जुड़ी अहम जानकारी जो आपके और आपके परिवार के लिए बेहद जरुरी साबित होंगी। (knowledgeable information about Coronavirus)